News

डेटा स्टोरी | केंद्र सरकार द्वारा आदिवासी समुदाय के लिए चलाई जा रही 250 योजनाओं का हाल

आदिवासी समुदाय के लिए चल रही 250 में से 54 स्कीम पर एक भी रुपए खर्च नहीं हुआ

 - इन 54 योजनाओं का कुल बजट 1313 करोड़ रुपए, 14 का बजट ही शून्य

- वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए इन योजनाओं के लिए 87,544.66 करोड़ आवंटित हुए, सरकार ने 91,413.83 करोड़ रुपए खर्च किए

विशाल वर्मा | twocircles.net

देश के आदिवासियों को हाशिए से निकालने के लिए केंद्र सरकार के 42 मंत्रालयों/विभागों की तरफ से 250 एसटीसी (शेड्यूल ट्राइब कॉम्पोनेंट) योजनाएं चल रही हैं। 2022-23 में इन योजनाओं के लिए 87,544.66 करोड़ रुपए आवंटित किए गए थे। इनमें से सरकार ने 91,413.83 करोड़ रुपए खर्च किया। जनजातीय कार्य मंत्रालय की बेवसाइट में जारी डेटा के मुताबिक आवंटन से अधिक खर्च के बावजूद 250 में से 54 योजनाओं पर एक भी रुपए खर्च नहीं किया गया। खास बात यह है कि इनमें से 14 योजनाओं के लिए जारी बजट को संशोधित कर शून्य कर दिया गया। बाकी 40 योजनाओं के लिए 1313.03 करोड़ रुपए का प्रा‌वधान किया गया था। यानी आदिवासी समुदाय के लिए चलाई जा रही 25% से अधिक योजनाओं पर केंद्र सरकार के मंत्रालयों या विभागों ने एक भी रुपए खर्च नहीं किया। इसमें आदिवासियों की शिक्षा से लेकर मत्स्य पालन से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं। उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय ने पीएम-डिवाइन योजना के लिए आवंटित 125 करोड़ रुपए में से एक भी रुपया जारी नहीं किया। नॉर्थ ईस्ट काउंसिल योजना में भी आवंटित 228 करोड़ रुपए में से कोई पैसा जारी नहीं किया गया। स्पेशल डेवलपमेंट पैकेज के लिए 51.03 करोड़ रुपए आवंटित किए, लेकिन एक भी रुपए इस मद में खर्च नहीं किया गया। इसी तरह सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एसटीसी के तहत 3 योजनाओं में एक भी रुपया जारी नहीं किया। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने नेशनल डेटाबेस फॉर अनऑर्गनाइज्ड वर्कर्स के लिए 33 करोड़ आवंटित किए। इसमें से भी एक रुपया जारी नहीं किया गया। इस पर आदिवासी कार्यकर्ता अर्जुन मीणा बताते है कि आजादी के 75 साल बाद भी हम देख रहे हैं कि आदिवासी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। सरकार बजट में कई घोषणाएं करती है और पैसा आवंटित करती है। मगर पूरा पैसा खर्च हो ही नहीं पाता।

इन 54 योजनाओं पर एक भी रुपए खर्च नहीं किया गया, इनमें 14 योजना का बजट शून्य














नंबरयोजनायोजना  /का नाममंमंत्रालय/विभागएएसटीसी आ‌वंटन बजटएसटीसी
आवंटन  (बजट)
एएसटीसी आ‌वंटन बजट संशोधितसी

संसंशोधित
आवंटन

एसटीसी के तएसएएसटीसी के तहत जारी बजट का %हत जारी

 

% एज्स%ञएसटीसी जारी बजट जारी बजट% STC Rक

ञकुलक

खर्च RE


 































































































































































































































































































































































































































































































































































1बाजार हस्तक्षेप योजना और मूल्य समर्थन योजनाकृषि एंव किसान कल्याण विभाग129.00128.900.000.000.00
2राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड

 

मत्स्यपालन विभाग0.010.000.000.000
3मत्‍स्‍यपालन एवं जलीय कृषि अवसंरचना विकास कोषमत्स्यपालन विभाग1.200.000.000.000
4एनएफएसए के तहत खाद्यान्नों और एफपीएस डीलरों के अंतर-राज्य संचलन के लिए राज्य एजेंसियों को सहायताखाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग256.80256.800.000.000.00
5टीपीडीएस लाभार्थियों के बीच जागरूकता पैदा करनाखाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग0.000.350.0000.00
6राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजनास्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग9.002.500.000.000.00
7अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्सउच्चतर शिक्षा विभाग1.301.300.000.000.00
8भारतीय भाषा विश्वविद्यालय और अनुवाद संस्थानउच्चतर शिक्षा विभाग0.500.000.000.000
9वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोगउच्चतर शिक्षा विभाग0.500.500.000.000.00
10हिंदी निदेशालयउच्चतर शिक्षा विभाग1.501.500.000.000.00
11एस्पायरस्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग68.000.000.000.000
12डेटाबेस अनुसंधान मूल्यांकन और अन्य कार्यालय सहायता कार्यक्रमसूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय0.020.020.000.000.00
13व्यथित संपत्ति निधिसूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय20.0013.500.000.000.00
14फंड ऑफ फंड्ससूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय42.0042.000.000.000.00
15ग्रामोद्योग विकास योजनासूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय6.086.000.000.000.00
16एमएसएमई 2018 को वृद्धिशील ऋण के लिए ब्याज अनुदान योजनासूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय0.010.000.000.000
17खादी विकास योजनासूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय23.6023.600.000.000.00
18एमएसएमई चैंपियन स्कीमसूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय0.001.240.0000.00
19पारंपरिक उद्योगों के उत्थान के लिए कोष  की योजनासूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय25.660.000.000.000
20सौर चरखा मिशन

 

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय0.010.000.000.000
21असंगठित श्रमिकों के लिए राष्ट्रीय डेटाबेसश्रम एवं रोज़गार मंत्रालय43.0033.000.000.000.00
22प्रधानमंत्री कर्म योगी मानधन योजनाश्रम एवं रोज़गार मंत्रालय4.301.500.000.000.00
23संविधान के अनुच्छेद 275(1) के दूसरे प्रावधान के खंड ए के तहत असम सरकार को अनुदानजनजातीय कार्य मंत्रालय0.010.000.000.000
24उत्तर पूर्वी क्षेत्र से जनजातीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए विपणन और रसद विकास योजनाजनजातीय कार्य मंत्रालय107.530.010.000.000.00
25भारतीय खान ब्यूरो खान मंत्रालय0.700.000.000.000
26पर्यावरण सूचना प्रणालीपर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय3.002.000.000.000.00
27पर्यावरण शिक्षा, जागरूकता और प्रशिक्षणपर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय8.005.000.000.000.00
28राष्ट्रीय अनुकूलन कोष

 

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय8.004.000.000.000.00
29राष्ट्रीय तटीय मिशनपर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय0.200.000.000.000
30भारत में सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम के विकास के लिए संशोधित कार्यक्रमइलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय0.0010.000.0000.00
31बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी हार्डवेयर के लिए पीएलआईइलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय324.30135.000.000.000.00
32इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी एचडब्ल्यू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देनाइलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय147.0067.840.000.000.00
33आईटी/आईटीईएस उद्योगों का प्रचारइलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय7.000.000.000.000
34उत्तर पूर्व और सिक्किम के लिए संसाधनों का केंद्रीय पूलउत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय150.950.000.000.000
35उत्तर पूर्व क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री विकास पहल (पीएम-डिवाइन)उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय0.00125.000.0000.00
36उत्तर पूर्वी परिषद योजनाएंउत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय198.00228.000.000.000.00
37विशेष विकास पैकेजउत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय0.0051.030.0000.00
38पुस्तकालयों और अभिलेखागार का विकाससंस्कृति मंत्रालय0.100.100.000.000.00
39सांस्कृतिक मानचित्रण के लिए राष्ट्रीय मिशनसंस्कृति मंत्रालय2.612.610.000.000.00
40सहयोगी शिक्षासहकारिता मंत्रालय2.582.580.000.000.00
41सहकारी प्रशिक्षणसहकारिता मंत्रालय2.162.160.000.000.00
42प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों का डिजिटलीकरण

 

सहकारिता मंत्रालय30.190.000.000.000
43सहकारिता के माध्यम से समृद्धिसहकारिता मंत्रालय23.5623.560.000.000.00
44कोयला खानों में संरक्षण, सुरक्षा और अवसंरचना विकासकोयला मंत्रालय4.684.680.000.000.00
45अनुसंधान और विकासकोयला मंत्रालय0.860.720.000.000.00
46टेलीमैटिक्स विकास केंद्रदूरसंचार विभाग21.5021.500.000.000.00
47एक्ज़ेम्पलरस्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग197.4746.450.000.000.00
48शिक्षक प्रशिक्षण और प्रौढ़ शिक्षास्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग0.009.080.0000.00
49अंतःविषयक साइबर-भौतिक प्रणालियों पर राष्ट्रीय मिशनविज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग20.0019.000.000.000.00
50बायोगैस प्रोग्रामनवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय5.005.000.000.000.00
51ग्रीन एनर्जी कॉरिडोरनवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय10.0010.000.000.000.00
52मानव संसाधन विकास और प्रशिक्षणनवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय1.000.000.000.000
53कमान एरिया विकास और जल प्रबंधनजल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय50.0015.000.000.000.00
54बाढ़ प्रबंधन और सीमा क्षेत्र कार्यक्रमजल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय10.0010.000.000.000.00

Source:  https://stcmis.gov.in/SchemeWise_FinancialSummary_Selected_Ministry.aspx

सभी राशि करोड़ में

क्या है एसटीसी?

पूरे देश में जनजातीय लोगों का समग्र विकास करने के लिए केंद्र सरकार ट्राइबल सब-प्लान (टीएसपी)/ शेड्यूल ट्राइब कंपोनेंट (एसटीसी)/ डेवलपमेंट एक्शन प्लान फॉर एसटी (डीएपीएसटी) कार्यान्वित कर रही है। जनजातीय कार्य मंत्रालय के अलावा, 41 केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों के लिए जनजातीय विकास हेतु टीएसपी/एसटीसी/डीएपीएसटी निधियों के रूप में प्रतिवर्ष अपनी कुल योजना आबंटन का 4.3 से 17.5 प्रतिशत निर्धारित करना अनिवार्य है। इसके तहत अनुसूचित जनजातियों का सामाजिक-आर्थिक विकास करने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई, सड़क, आवास, पेयजल, विद्युतीकरण, रोजगार सृजन, कौशल विकास आदि से संबंधित विभिन्न विकास परियोजनाओं में खर्च किया जाता है। नीति आयोग द्वारा अनुसूचित जनजातियों के कल्याण और विकास के लिए प्रतिबद्ध मंत्रालयों/विभागों द्वारा टीएसपी)/एसटीसी/डीएपीएसटी निधियों का प्रभावी उपयोग करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। मौजूदा वक्त में केंद्र सरकार के 42 केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों की ओर से 250 एसटीसी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

छह साल में एसटीसी योजनाओं का बजट 4 गुना तक बढ़ा, लेकिन 5 बार पूरा पैसा खर्च नहीं हुआ

सरकार ने मौजूदा वित्तीय वर्ष में एसटीसी स्कीम्स के तहत बजट 1.17 लाख करोड़ रखा है। बीते वित्तीय वर्ष में यह 87,584 करोड़ रुपए था। केंद्र सरकार ने आवंटित बजट से अधिक खर्च किया। इसके अलावा बीते पांच साल में सरकार पूरा फंड इस्तेमाल नहीं कर सकी।














































वर्षएसटीसी आवंटनएसटीसी खर्चकुल बजट आवंटन का कितना प्रतिशत खर्च
2022-2392781.1591331.5698.44
2021-2285930.4783287.9496.92
2020-2146341.0139812.2685.91
2019-2047808.4642085.7888.03
2018-1939,545.4733,275.9384.15
2017-1831,291.9729969.7595.77

राशि करोड़ में