तस्वीरों में : समय से पहले बाढ़ जैसे हालात, फंसे लोग ,बहे जानवर

बिजनोर : उत्तराखंड में हो रही कई दिन से तेज़ बारिश के चलते गंगा किनारे के कई जनपदों में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। अनुमान से पहले आये मानसून के बाद हलकान हुए लोग बाढ़ के भारी खतरे से ख़ौफ़ज़दा हो गए हैं। बिजनोर,मेरठ और मुजफ्फरनगर के सैकड़ों गांव खाली करा लिए गए हैं। यहां किसानो की सैकड़ों भैंस पानी मे बह गई है। लोग घरों से बेघर हो गए है और यह स्थिति गंगा में अचानक 4 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने से पैदा हुई हैं। [caption id="attachment_442666" align="alignnone" width="300"]
किसानों की फसलें तबाह हो गई है और चारों तरफ़ बस पानी दिखाई देता है -
PC/ Aas Mohd Kaif[/caption]
[caption id="attachment_442667" align="alignnone" width="300"]
गंगा में अचानक आई इस बाढ़ के बाद किसानों में हताशा पैदा हुई है,सरदार बलजीत सिंह बताते हैं कि फसल तबाह हो गई है।
PC - Aasmohd Kaif[/caption]
[caption id="attachment_442668" align="alignnone" width="300"]
किसान बताते हैं कि पानी आने के बाद लोग तो अपनी जान बचाकर भाग आये मगर जानवर वहीं रह गए.
Pc - Aas mohd kaif [/caption]
[caption id="attachment_442669" align="alignnone" width="300"]
जंगलों में रहने वाले लोग बेघर हो गए है वो अब खुले आसमान के नीचे है .
Pc/Aasmohammadkaif[/caption]
[caption id="attachment_442677" align="alignnone" width="300"]
खादर के इलाके में लोग की झोपड़िया बह गई है।
pc/Aas mohd kaif[/caption]
[caption id="attachment_442671" align="alignnone" width="300"]
गुलाम नबी नाम वाले इस शख्स की 50 भैंस गंगा में बह गई। गुलाम नबी कहते हैं यह इनकी पूरी जिंदगी की कमाई थी।
Pc - AasMohammad kaif[/caption]
[caption id="attachment_442672" align="alignnone" width="300"]
जानकारों के मुताबिक अभी गंगा में पानी का उफान इस हाल में है तो भविष्य में हालात और भी विकट होंगे !
Pc/aasmohammad kaif[/caption]
[caption id="attachment_442673" align="alignnone" width="300"]
पानी की गति भी काफी तेज है,हालांकि राहत की बात यह है पहाड़ी इलाकों पर बारिश रुक गई है। मेरठ के कुछ इलाकों में घरों में पानी घुसने की भी खबर है।
Pc / AAS MoHD kaif[/caption]
